कटनी. देवरीहटाई गांव में आंत्रशोथ (उल्टी-दस्त) की बीमारी फैल रही है,

कटनी. देवरीहटाई गांव में आंत्रशोथ (उल्टी-दस्त) की बीमारी फैल रही है, जिससे गांव में दहशत और हड़स्रड्डद्ब की स्थिति बन गई है। 31 जुलाई से 6 अगस्त तक 52 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9 मरीजों को गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय कटनी रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर काम कर रहा है और लगातार ग्राम में मेडिकल कैंप और निगरानी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार देवरीहटाई गांव की जनसंख्या 3575 और मकान की संख्या 750 है। बीमारी की प्रथम सूचना 31 जुलाई की रात आशा कार्यकर्ता और एएनएम द्वारा दी गई थी। उसी रात 5 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया। देवरीहटाई गांव में फैली यह बीमारी अब चिंता का विषय बन चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और टीमों की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। यदि सतर्कता बरकरार रखी गई, तो जल्द ही इस बीमारी पर पूरी तरह काबू पाया जा सकता है।लगातार सामने आते गए मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1 अगस्त को डॉ. सुनील त्रिपाठी के नेतृत्व में ब्लॉक एवं सेक्टर स्तरीय टीम ने गांव का भ्रमण किया। 10 मरीजों का उपचार किया गया। साफ पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई। 2 अगस्त को जिला स्तरीय टीम (एपिडेमियोलॉजिस्ट और डाटा मैनेजर आइडीएसपी शाखा द्वारा निरीक्षण। गया यहां पर 16 मरीजों का इलाज किया गया। 3 अगस्त को 13 मरीज पाए गए, जिनका स्थानीय उपचार किया गया। 3 मरीजों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। 4 अगस्त को 3 नए मरीज सामने आए, जिन्हें गांव में ही उपचार प्रदान किया गया। 5 अगस्त को 5 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें से 2 को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)