कटनी- माह अगस्त और सितंबर में आने वाले त्योहारों एवं पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार 13 अगस्त को दोपहर 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।
इस बैठक में आगामी त्योहारों जैसे कृष्ण जन्माष्टमी (16 अगस्त), गणेश मूर्ति स्थापना (27 अगस्त), मिलाद-उन-नबी (5 सितंबर) और गणेश मूर्ति विसर्जन (7 सितंबर) के दौरान ज़िले में शांति, सद्भाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी अनुविभागीय अधिकारी, आयुक्त नगर निगम, तहसीलदार कटनी नगर एवं ग्रामीण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गये हैं। इसके अलावा श्री बधाई उत्सव समिति, गणेश उत्सव समिति और अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष और सचिवों को भी बैठक के विषय में सूचित किया गया है।

