जिले के लिए नीम कोटेड यूरिया खाद की एक और रैक झुकेही पहुंची झुकेही रैक पाइंट से उतारा जा रहा 1080 मीट्रिक टन यूरिया किसानों को ज़रूरत के मुताबिक मिलेगी पर्याप्त खाद

कटनी जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद और सार्थक प्रयासों की वजह से वर्तमान में खरीफ फसलों के लिए सर्वाधिक मांग वाली उर्वरक यूरिया खाद की एक और रैक मंगलवार को झुकेही रैक प्वाइंट पर आ गई है। इससे कटनी जिले को 1080 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया मिली है। झुकेही रैक पाइंट से परिवहन कर यूरिया जिले में लाई जा रही है। इसके पहले बीते बुधवार को भी 813 मीट्रिेक टन यूरिया जिले को मिली थी। इस प्रकार अब किसानों की जरूरत के लिए जिले में यूरिया की पर्याप्‍त उपलब्‍धता हो गई है।जिला विपणन अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि रैक से आई नीम कोटेड यूरिया में से कटनी डबल लॉक केन्द्र के लिए 250 मीट्रिक टन, बहोरीबंद डबल लॉक केन्द्र के लिए 180 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की जायेगी। जबकि जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक कटनी को 300 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की जायेगी। इसी प्रकार सीएमएस मार्केटिंग सोसायटी कटनी, सीएमएस उमरियापान-ढीमरखेड़ा, सीएमएस रीठी, सीएमएस बड़वारा, सीएमएस बाकल को 50-50 मीट्रिक टन तथा प्रियदर्शनी विपणन विजयराघवगढ़ को 30 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की जायेगी। जबकि एमपी एग्रो कटनी को 70 मीट्रिक टन खाद आवंटित की जायेगी। जिससे यहां के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उनकी जरूरत के मुताबिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।खाद बिक्री केंद्रों में लगाये दर सूची का बोर्ड कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सभी खाद दुकानों के बाहर सूचना बोर्ड अवश्य लगाने के निर्देश दिए हैं। इस बोर्ड में प्रत्येक उर्वरक की उपलब्ध मात्रा का विवरण और इसी के सामने उर्वरक की दर लिखवाने की हिदायत कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को दिया है।यहां देवें सूचना* कलेक्टर ने किसानों से आग्रह किया है कि वे खाद एवं बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत या खाद एंव बीज मिलने में असुविधा संबंधी सूचना कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 07622-220070 एवं 07622-220071 पर दे सकते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)