कटनी के ग्राम डिठवारा में ग्राम पंचायत और ग्राम के विद्यालय के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत, संगोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत परिसर में किया गया,

कटनी के ग्राम डिठवारा में ग्राम पंचायत और ग्राम के विद्यालय के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत, संगोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत परिसर में किया गया जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत चलाई जाने वाली जागरूकता संबंधित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता की थीम के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रभक्ति का भाव पैदा करते हुए व्यवहार में स्वच्छता अपनाने के उद्देश्य से यह आयोजन संपूर्ण मध्य प्रदेश में किया जा रहे हैं, इसी श्रृंखला में ग्राम डिठवारा में यह आयोजन हम सभी की उपस्थिति और सहयोग से संपन्न हो रहा है, संगोष्ठी में माध्यमिक विद्यालय डिठवारा के प्रधान अध्यापक श्री रमेश राय ने भी अपने विचार रखते हुए मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता रामानुज पांडे ने आयोजन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ग्राम वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया, तत्पश्चात तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, यात्रा के ग्राम भ्रमण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ग्राम वासियों अधिकारियों कर्मचारियों व विद्यालय के छात्र-छात्राओं श के द्वारा राष्ट्रभक्ति का संदेश देने वाले नारों भारत माता की जय, वंदे मातरम, विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। का उद्घोष किया। आयोजन के अंतिम चरण में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ग्राम वासियों के सहयोग से विद्यालय में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई की गई, और सदैव देश प्रेम का भाव रखते हुए स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में पूर्व सरपंच रुद्र प्रताप सिंह, उप सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार चौधरी, पंच कालू कोल, रोजगार सहायक देवराज सिंह राठौर, नवांकुर संस्था अनुभूति जनजागरण में संस्थान कन्हवारा के सचिव अवधेश तोमर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती करुणा शुक्ला, आशा कार्यकर्ता श्रीमती चंद्रकली चौधरी, अशोक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के सेक्टर प्रभारी सत्येंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप त्रिपाठी मुख्यमंत्री सामुदायिक क्षमता विकास कार्यक्रम की छात्राएं सविता सिंह राठौर ,राधा यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासियों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)