दद्दा धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का संगम, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल

कटनी। झिंझरी स्थित श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम प्रांगण, दद्दा धाम में गृहस्थ संत परम पूज्य गुरुदेव अनंत विभूषित पं. देव प्रभाकर शास्त्री “दद्दा जी” की असीम कृपा से जारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्राभिषेक एवं अमृतमयी कथा में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
9 से 13 नवंबर तक आयोजित इस दिव्य महोत्सव में देशभर से भक्तगण, संत, साधु एवं कथा प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। दद्दा जी के शिष्य मंडल के सान्निध्य में चल रहे इस आयोजन में परम पूज्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से अमृतमयी कथा का रसपान श्रद्धालु कर रहे हैं।
महोत्सव के दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दद्दा धाम पहुंचकर परम पूज्य दद्दा जी को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रद्धा भाव से कथा श्रवण किया और आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण का प्रेरणास्रोत बताया।
धर्म, साधना और समाज सेवा का अद्भुत संगम बना यह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे कटनी जिले में श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बना हुआ है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)