*सरदार@150 यूनिटी मार्च और सांसद खेल महोत्सव से युवाओं में जागेगी एकता और देशभक्ति की भावना: सांसद वीडी शर्मा भाजपा कार्यालय में सांसद ने पत्रकार वार्ता में दी कार्यक्रमों की जानकारी*

कटनी। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वी.डी. शर्मा) ने सोमवार को भाजपा जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दो बड़े राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों सरदार@150 यूनिटी मार्च और सांसद खेल महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी। सांसद श्री वीडी शर्मा ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित यह दोनों आयोजन युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन सोनी, बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, श्री पीताम्बर टोपनानी, जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्याक्ष श्री रवि खरे, जिला मंत्री श्री आशीष गुप्ता, मौजूद थे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला ने किया।सरदार@150 यूनिटी मार्च : लौह पुरुष को समर्पित राष्ट्रीय पदयात्रा सांसद श्री शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार एवं MY Bharat के तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर Sardar@150 Unity March का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ 6 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा डिजिटल माध्यम से किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर में युवाओं, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ पदयात्राएँ निकाली जा रही हैं। सांसद शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प से बिखरे भारत को एक सूत्र में पिरोया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी।”

*दो चरणों में होगा आयोजन*

पहला चरण – जिला स्तरीय पदयात्राएँ (31 अक्टूबर – 25 नवंबर 2025) प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के जिलों में तीन दिवसीय 8–10 किमी लंबी पदयात्राएँ निकाली जाएंगी। जिनकी शुरुआत हो चुकी हैं।

इनसे पहले स्कूल-कॉलेजों में निबंध, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम इस दौरान नशामुक्त भारत शपथ, स्वदेशी मेला, स्वच्छता अभियान और योग शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा।

दूसरा चरण राष्ट्रीय पदयात्रा (26 नवंबर 6 दिसंबर 2025)
करमसद (पटेल जी का जन्मस्थान) से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक 152 किमी की पदयात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान गाँव-गाँव में विकसित भारत प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और हर शाम सरदार गाथा का आयोजन होगा। इस यात्रा हेतु पंजीकरण MY Bharat Portal (https://mybharat.gov.in/pages/unity_march) पर जारी है। सांसद शर्मा ने युवाओं से इस राष्ट्र निर्माण अभियान में जुड़ने का आह्वान किया।

*सांसद खेल महोत्सव : “खेलो भारत, बढ़ो भारत” की भावना के साथ 25 नवम्बर से शुभारंभ*

पत्रकार वार्ता में सांसद शर्मा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव 25 नवम्बर से 25 दिसंबर 2025 तक खजुराहो लोकसभा के कटनी जिले में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन खजुराहो संसदीय क्षेत्र के चार जनपदों और एक जनपद के आंशिक हिस्से को सम्मिलित करेगा। कुल 275 ग्राम पंचायतों में यह खेल महोत्सव आयोजित होगा। खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ 24 नवंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल परिसर (फॉरेस्टर ग्राउंड) में होगा। सभी जनपदों और मंडलों के खिलाड़ी एवं कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल आयोजन हों ताकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच मिल सके।

*पंचायत से लोकसभा ट्रॉफी तक*

सांसद श्री शर्मा ने बताया कि खेल महोत्सव की प्रतियोगिताएँ पंचायत स्तर से प्रारंभ होकर मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर तक होंगी। जिला स्तर की विजेता टीमें पन्ना में होने वाले फाइनल मुकाबले में भाग लेंगी, जहाँ विजेताओं को लोकसभा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

*शामिल खेल प्रतियोगिताएँ*

इस टूर्नामेंट में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, योग, खो-खो और रस्साकसी जैसे पारंपरिक एवं आधुनिक खेल शामिल किए गए हैं। सभी खेलों के लिए एम्पायर, रेफरी, प्रबंधन समिति और जूरी का गठन हो चुका है ताकि प्रतियोगिताएँ सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हों।

*युवाओं में नई ऊर्जा भरने की पहल*

सांसद शर्मा ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित ये दोनों कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के महाअभियान हैं। उन्होंने कहा कि अमृत पीढ़ी आज के युवाओं की भूमिका राष्ट्र के विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। हम चाहते हैं कि हर युवा अपने भीतर देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और कर्तव्य भावना को जागृत करे। कटनी जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में जोड़ने की एक प्रेरणादायक पहल रही। सरदार@150 यूनिटी मार्च और सांसद खेल महोत्सव दोनों ही कार्यक्रम भारत की एकता, अखंडता और जनशक्ति के प्रतीक के रूप में इतिहास में अंकित होंगे।

*दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि*

सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बीती शाम दिल्ली में हुई कार ब्लास्ट की घटना की देश की शीर्षस्थ जांच एजेंसी जांच कर रही है। इस घटना में साजिश की हर एंगल को देखा जा रहा है। किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा। देश मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार है भारत की तरफ आंख उठाने वालों का हश्र दुनिया देख चुकी है इस घटना में भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री शर्मा ने इस घटना में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सांसद श्री शर्मा ने कटनी से जुड़ी समस्याओं पर पत्रकारों द्वारा ध्यानाकर्षण कराए जाने तथा विकास कार्यों को लेकर अहम सुझावों पर फहल का भरोसा दिलाया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)