पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन  द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया
कटनी- दिनांक 29/05/2025 को रात 10 फरियादिया निवासी संजय पाठक के बंगले के पास पाठक वार्ड थाना रंगनाथ नगर कटनी की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख करायी कि उसकी उम्र 16 साल 07 माह की बालिका दिनांक 24/05/2025 के रात 09.00 बजे से लापता है जिसका कोई पता नही चल रहा है जो मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने पुलिस अधीक्षक कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया जो आपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत ही टीम को शहर के विभिन्न स्थानो, एंव थाना क्षेत्र, मंदिरो में पता तलाश किया एंव जरिये आरएम के सभी जगह अपह्रत बालिका के संबध में पूछताछ की गई । जोकि कड़ी मशक्कत के बाद अपह्रत बालिका को मुडवारा स्टेशन के पास से दस्तयाब किया गया एवं सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया । परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई ।
उल्लेखनीय भूमिका- थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव , सउनि विनोद चौधरी,प्र.आर. अजय तिवारी, प्र.आऱ. रामनरेश शुक्ला, आरक्षक अनोज कोल, वीरेन्द्र दहायत महिला आरक्षक रुचिका अग्रहरि।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)