शहर की सफाई को लेकर नगर निगम गंभीर युद्ध स्तर पर, योजनाबद्ध तरीके से हो रहा सफाई कार्य वर्षा ऋतु के आगमन के पूर्व नगर के बड़े एवं छोटे नाले- नालियों की सफाई का अभियान जारी

कटनी  नगर निगम द्वारा वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पूर्व शहर के सभी नालों को साफ कराने का अभियान तेज कर दिया गया है। निगम प्रशासन का प्रयास है कि शहर को नालों में जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाई जा सके ताकि स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों को आवागमन में कोई परेशानी ना उठानी पड़े। इसके अलावा नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु दो शिफ्ट में मुख्य एवं अन्य मार्गो सहित बाजार स्थलों में भी झाडू का कार्य किया जाकर कचरे का उठाव किया जा रहा है।

सार्वजनिक नाले नालियों से सुगम पानी निकासी की व्यवस्था हेतु प्रातः कालीन सफाई व्यवस्था के दौरान पाठक वार्ड स्थित दुर्गा मंदिर के पास एवं राम कृष्ण परमहंस वार्ड स्थित निर्मल धाम कालोनी से बाबा घाट तक बड़े नाले की सफाई मशीनों के माध्यम से की जाकर सुगम पानी निकासी के प्रयास किये गए। वहीं स्वच्छता दूतों के माध्यम से कुठला बस्ती, वार्ड क्रमांक 3 स्थित आदिवासी बस्ती, वार्ड क्रमांक 5 स्थित फुल्की गली, वार्ड क्रमांक 13 स्थित कोहली किराना गली, वार्ड क्रमांक 19 जैन कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 21 गायत्री नगर, वार्ड क्रमांक 27 बरगवां स्कूल के पास एवं आनंद पांडेय के घर के पास से एडवोकेट पांडेय जी के घर तक, वार्ड क्रमांक 32 कंधी साहू जी के मकान के पास, वार्ड क्रमांक 42 स्थित खैबर लाईन सहित नगर के विभिन्न मुख्य एवं अन्य मार्गो के नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य कराया जाकर सुगम पानी निकासी के प्रयास किए गए।

नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दो पालियों में माध्यम से की जाने वाली नगर की सफाई व्यवस्था के तहत बस स्टेण्ड परिसर, बस स्टेंड मुख्य मार्ग, मुक्तिधाम परिसर, मिशन चौक, बरगवां मुख्य मार्ग, सुभाष चौक स्टेशन रोड मुख्य मार्ग झंडा बाजार, गोल बाजार कपड़ा मार्केट, पीरबाबा उर्स स्थल, सहित विभिन्न वार्डो के मुख्य एवं अन्य मार्गो की सफाई की जाकर नगर को साफ एवं स्वच्छ रखनें के प्रयास किये गए। इसके अलावा नगर के भवनों एवं प्रतिष्ठानों से डोर-टू -डोर कचरे का संग्रहण का कार्य किया जाकर नागरिकों को घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलनें वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही देने की अपील की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)