हर प्यासे का शुद्ध और ठंडा पानी पिलाने का बीड़ा उठाया फार्मा हीलिंग हैंड्स वेलफेयर एसोसिएशन ने, नौतपा में गर्ग चौराहा में आयोजित किया

कटनी। फार्मा हीलिंग हैंड्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा इस भीषण गर्मी(नौतपा) में जल सेवा शिविर का आयोजन प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है। शहर के गर्ग चौराहा क्षेत्र में भी इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य हर प्यासे को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराना है। शिविर प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। शिविर में कटनी इकाई से राजेश दुबे, अखंड प्रताप सिंह, पंकज शर्मा, उदय शुक्ला, मनोज यादव, अरुण सोनी, दीपक तिवारी, संदीप गुप्ता, अमित घोष, अनिरुद्ध द्विवेदी, गोपाल बनर्जी, वसीम, पंकज गुप्ता, प्रसून प्रजापति, राजेश पांडे, सारंग मिश्रा, अरुण सिंह, रमेश द्विवेदी, मनोज गौतम, विक्रम सिंह, विनोद वोहरा, जितेंद्र गुप्ता, संदीप, आदित्य, अमित पाठक, आशीष तिवारी, धर्मेंद्र, रवि पांडे, सुखविंदर सिंह, चंद्रप्रकाश गर्ग, सुनील गर्ग, उदित सिंह चंदेल, अनुज मिश्रा एवं फार्मा हीलिंग हैंडस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनय प्रताप सिंह बघेल इस सेवा में सहभागी बनें। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनय प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि इस एसोसिएशन के द्वारा आगे भी इसी कड़ी को बढ़ाते हुए 1 जुलाई को डॉक्टर डे के अवसर पर पूरे मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ पर रक्त शिवरों का आयोजन किया जाना है ताकि बारिश के मौसम में जब दुर्घटनाएं की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। उस समय पर जरूरतमंदों को रक्त की आवश्यकता पूर्ण होती रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)