कटनी।आमजन को संवेदनशील और जनोन्मुखी प्रशासन मुहैया कराने के उद्देश्य से विकासखंड ढीमरखेड़ा में मंगलवार को आयोजित हो रहे जिले के पहले जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की कलेक्टर आशीष तिवारी पूरी गंभीरता और संजीदगी से सुन रहे दुःख-दर्द। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी निगमायुक्त हरसिमरनप्रीत कौर भी हैं मौजूद। कलेक्टर श्री तिवारी अब तक 23 आवेदकों की समस्याओं को सुनकर, अधिकारियों को दे चुके हैं निराकरण के निर्देश।
*कलेक्टर और एसपी पहुंचे ढीमरखेड़ा जनसुनवाई अब तक 23 आवेदकों की समस्याओं की कलेक्टर कर चुके सुनवाई*

