मकर संक्रांति पर शारदा माता मंदिर में होगा रामायण भजन-कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन

कटनी। मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर श्री भूमि प्रकट शारदा माता मंदिर, बरगवां, कटनी में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर रामायण भजन-कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से रामायण भजन-कीर्तन प्रारंभ होगा, जिसमें राधारानी सत्संग मंडल द्वारा राधामय संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। भजन-कीर्तन में गायक समीर पाण्डेय एवं विकास पाण्डेय अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। वहीं दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं से मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर श्री भूमि प्रकट शारदा माता एवं भोलेनाथ के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री भूमि प्रकट शारदा माता मंदिर समिति, कटनी द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य एवं समस्त भक्तगण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)