*गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में नगर निगम द्वारा “ स्वच्छ जल अभियान” थीम पर आधारित झांकी का किया जाएगा प्रदर्शन*

कटनी। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस ग्राउंड झिंझरी में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में नगर पालिक निगम कटनी द्वारा “ *स्वच्छ जल अभियान* ”की महत्वपूर्ण थीम पर आधारित आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा।नगर पालिक निगम कटनी द्वारा तैयार की गई यह झांकी न केवल शहर की जल प्रबंधन प्रणाली को दर्शाती है, बल्कि यह नागरिकों के प्रति निगम की जवाबदेही का एक बेहतरीन उदाहरण भी है।
कटनी शहर में जल आपूर्ति केवल एक पाइपलाइन नेटवर्क नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और व्यवस्थित चक्र है।
*आइए अभियान के मुख्य स्तंभों को पहचाने पहला स्तंभ है *​बुनियादी ढांचा* – कटनी नदी पर बना इन्टेक वेल, आधुनिक जल शोधन संयंत्र और ओवरहेड टैंक यह सुनिश्चित करते हैं कि स्रोत से भंडारण तक की प्रक्रिया मजबूत हो।दूसरा स्तंभ है *​गुणवत्ता नियंत्रण* लैब टेस्टिंग और अमृत मित्र (स्वसहायता समूह की महिलाओं) द्वारा घर-घर जाकर पानी की जाँच करना एक सराहनीय पहल है। इससे न केवल गुणवत्ता सुनिश्चित होती है, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

तीसरा स्तंभ है *​शिकायत निवारण और रखरखाव*
जल संबंधी शिकायतों हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर, शिकायतों का त्वरित एवं समाधान कारक निराकरण और नियमित पाइपलाइन मरम्मत यह दर्शाता है कि प्रशासन समस्याओं के समाधान के प्रति सक्रिय है। चौथा स्तंभ है *​जनभागीदारी:* प्रत्येक मंगलवार को वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाली ‘जल सुनवाई’ प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करती है।आइए अभियान के दौरान अब तक की प्रगति पर एक नज़र डालें अभियान के दौरान अब तक 452 पेयजल नमूनों की सफल जाँच की गई है जो कि मानक अनुरूप पाए गए , 243 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है, शहर में स्थापित 19 ओवरहेड टैंक एवं संपवेल की सफाई की जा चुकी है एवं यह कार्य निरंतर जारी है।
इतना ही नहीं, हर मंगलवार वार्ड स्तर पर ‘जल सुनवाई’ के ज़रिए हम सुनते हैं आपकी समस्याएँ क्योंकि
​”सुरक्षित जल – सुरक्षित कल” स्लोगन केवल शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि कटनी नगर निगम की कार्यप्रणाली में धरातल पर दिखाई दे रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)