*पेट्रोल डालकर महिला पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार*

कटनी।पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पेट्रोल डालकर महिला पर जानलेवा हमला करने वाले तीन फरार आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। : पीड़िता संतरा बाई पति दुर्जन कोल, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम छःघरा मझगंवा, थाना बड़वारा, जिला कटनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28/01/2026 की रात्रि लगभग 01:00 बजे, गांव के राज रैकवार एवं मोनू रैकवार उसके दामाद देवीदीन को घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। गाली देने से मना करने पर दोनों आरोपी आक्रोशित हो गए। इसी दौरान भोला कोल भी मौके पर पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की नीयत से उसके मुंह में पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, जिससे उसके चेहरे पर आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गई। शोर सुनकर परिजन बाहर आए, तब आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता को तत्काल जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक अंतर्गत धारा 296(बी), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही  घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी बड़वारा उनि. के.के. पटेल को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। मजबूत मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने सघन तलाश कर घटना के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  भोला कोल पिता शिवकुमार कोल, उम्र 19 वर्ष, राज रैकवार पिता राकेश रैकवार, उम्र 20 वर्ष, मोनू रैकवार पिता राकेश रैकवार, उम्र 19 वर्ष (निवासी – ग्राम छःघरा, थाना बड़वारा, पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पीड़िता के दामाद से पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने जान से मारने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया  कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. के.के. पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, सउनि सतेंद्र सिंह, आरक्षक दीपक सिंह, आरक्षक बृजलाल प्रजापति, आरक्षक चालक शिवप्रकाश तिवारी, की विशेष भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)