आज का राशिफल एवं पंचांग 30 जनवरी 2026 शुक्रवार

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा। व्यवसाय में आय निश्चित नहीं रहेगी फिर भी आकस्मिक लाभ हो सकता है। पुराने कार्यो में पैसे रुकने से मन निराश होगा। धन को लेकर किसी से बहस भी हो सकती है। वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें। बड़बोलापन सम्मान के साथ धन हानि भी करा सकता है। आज किसी के कार्य से अपना समय व्यर्थ करेंगे। व्यवसायिक कार्यो में जल्दबाजी ना दिखाए अन्यथा जितना लाभ होना चाहिए उतना नही हो सकेगा। संध्या के समय धन सम्बन्धीत शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में कुछ बातों को छोड़ तालमेल बना रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाला है आज अपनी आवश्यकताओं को कम करने का प्रयास करें सुखी रहंगे। काम-काज के सिलसिले में भाग-दौड़ अधिक रहेगी परन्तु परिणाम अल्प रहने से निराशा होगी। आर्थिक कारणों से ज्यादा परेशान रहेंगे धन लाभ स्वयं के बल पर नही हो पायेगा घर मे किसी सदस्य की अथवा स्वयं की सेहत बिगड़ सकती है। आज कोई भी जोखिम वाला कार्य करने से परहेज करें। गहरे पानी अथवा ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचे। आज आप जिद्दी स्वभाव के कारण कष्ट भोगेंगे विवेक से काम लें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको विजय दिलाने वाला रहेगा। जिस भी कार्य का मन बनाएंगे उसमे बेझिझक होकर निर्णय ले सकेंगे। सफलता थोड़ी विलम्ब से परन्तु अवश्य मिलेगी। धन लाभ के लिए आज ज्यादा सरदर्दी नही लेनी पड़ेगी सहज हो जाएगा। नौकरी व्यवसाय में आपको नए कार्य सौंपे जायेगे। परिजनों की जिद पर खर्च करना पड़ेगा सुख शांति बनाने में सहायक भी रहेगा। आज आप लगभग सभी की आकांक्षाओं पर खरे ही उतरेंगे। अहम की भावना भी थोड़ी बहुत रहेगी परन्तु परोपकार स्वभाव के आगे विलुप्त हो जाएगी। परोपकार भी स्वार्थ से ही करेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन धन और धन्य दोनो की वृद्धि करेगा। परिवार के साथ ही व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे धन की आमद रुक रुक कर होते रहने से खर्च आपको अखरेगा नही। फिर भी आज कुछ फिजूल खर्च भी होंगे जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आज आप मेहनत का उचित फल पाएंगे नौकरी वाले जातक अधिकारियों के प्रिय रहेंगे व्यवसायी वर्ग भी अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। संध्या का समय घर से बाहर आनंद से बीतेगा। घर मे भी आज आपकी हास परिहास का वातावरण मिलेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपमे अहम की भावना रहेगी। आस पास के लोग आज आपकी आदतों से असहज महसूस करेंगे। अपनी श्रेष्ठता दिखाने का कोई मौका नही छोड़ेंगे अन्य लोगो के कार्य में टांग अड़ाने में प्रसन्नता मिलेगी परन्तु बदनामी भी होगी सहकर्मी आज आपसे असंतुष्ट ही रहेंगे। व्यवसाय में कार्य बनते बनते आपकी ही जिद के कारण अटक सकते है। लोग आज केवल स्वार्थ वश ही आपकी प्रशंशा अथवा सहयोग करेंगे। आपके अंदर भी स्वार्थ सिद्धि अथवा ले देकर कार्य बनाने की प्रवृति रहेगी। घर का वातावरण तालमेल की कमी से अस्त-व्यस्त बनेगा।

 

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको इच्छा के विपरीत कोई कार्य करना पड़ेगा जिससे मन निराशा एवं ग्लानि से भरा रहेगा। आज धर्म के प्रति आस्था अधिक बढ़ेगी घरेलू कार्यो को भी गंभीरता से करने से टकराव की स्थिति से बचेंगे। कार्य व्यवसाय आज अन्य लोगो के निर्णय पर निर्भर रहेगा। व्यवसायियों को नए अनुबंध मिल सकते है परन्तु इसके लिये उच्चाधिकारियों अथवा किसी अन्य व्यापारी की खुशामद करनी पड़ेगी। धन लाभ आज सामान्य ही रहेगा खर्च आसानी से निकाल लेंगे। परिजन आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे फिर भी व्यर्थ बोलने से बचें शांति रहेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप नियमित आय के साथ ही अतिरिक्त आय भी कमा सकेंगे अथवा अतिरिक्त आय के द्वार खुलेंगे। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। व्यवसाय में आज जहां उम्मीद नही होगी वहां से भी लाभ होगा। आर्थिक समस्याओं में कमी आने से मन प्रसन्न रहेगा। काम धंधे में सहयोगियों के साथ ही परिजनों का भी महत्त्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। नए सौदे मिलने पर धन की आमद सुनिश्चित होगी। भागीदारी के कार्य में निवेश निकट भविष्य में लाभ देगा। परिवार के सदस्यों से आज अच्छी पटेगी भले ही मन मे स्वार्थ सिद्धि की भावना रहे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अधिकांश समय असमंजस की स्थिति में रहेंगे बचते बचते भी कलह पीछा नही छोड़ेगी। किसी ना किसी कारण से घर के सदस्यों से विवाद हो सकता है। घर के बुजुर्ग भी आपसे नाराज रहेंगे। आज कोई भी कार्य परिवार के सदस्यों की सलाह के बिना ना करें अन्यथा स्थिति गंभीर बनते देर नही लगेगी। काम-धंधा भी सुस्त रहने से आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा। अधिकांश कार्य बनते बनते अंतिम चरण में आकर लंबित रह जाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज विशेष सावधानी बरतें मान हानि हो सकती है। धन लाभ न्यून रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी किसी इच्छा के पूर्ण होने से मन दिन भर प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र पर कुछ गलतफहमी हो सकती है लेकिन जड़ ही स्थिति स्पष्ट होने से व्यवधान आने से बचेंगे। अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग दोनो कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे जिससे सफलता निश्चित मिलेगी परन्तु अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिए विभिन्न युक्तियां लगानी पड़ेंगी। सरकारी कार्य भी आज थोड़े प्रयास से पूर्ण हो सकते है। धन लाभ आशानुकूल रहेगा परिवार में शुभ कार्य होंगे शुभ समाचार भी मिल सकते है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन प्रतिकूल फलदायी है सभी कार्य विशेष कर यात्रा अथवा मशीन से जुड़े कार्य सतर्क हो कर करें आकस्मिक दुर्घटना में चोटादि का भय है। कार्य क्षेत्र पर भी आज चोरी अथवा अन्य कार्यो से हानि के योग है। नौकरी पेशा जातक अथवा व्यवसायी आज के दिन पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें इसके बाद ही अन्य काम हाथ मे ले अन्यथा कोई बड़ी गलती होने से क्षति होगी। धन लाभ मुश्किल से निर्वाह योग्य हो सकेगा। सेहत के प्रति आज लापरवाही करेंगे जिसका परिणाम आगे गंभीर हो सकता है। घर का वातावरण उथल-पुथल रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन बीते कुछ दिनों की अपेक्षा लाभदायी रहेगा। आवश्यक कार्यो में आरम्भ में कुछ उलझने रहेंगी परन्तु धीरे धीरे इनमे सफलता मिलती जाएगी। कार्य व्यवसाय में स्थिति पक्ष में होने के लिए कुछ समय लग सकता है फिर भी धन की आमद आज निश्चित होगी। आपके विचार अन्य लोगो से एकमत ना होने पर भी लाभ दिलाने वाले रहेंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा महिला अथवा पुरुष मित्रो को बाते आंख बंद कर मान लेने भले ही इससे आपको परेशानी ही हो। परिवार में शांति रहेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप सभी कार्यो में अपनी कार्यकुशलता का परिचय देंगे। आज आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य विलम्ब से होंगे जिससे थोड़ी बेचैनी रहेगी लेकिन इंतजार का फल मीठा ही रहेगा धन लाभ आवश्यकता से अधिक एवं एक से अधिक साधनों से होगा। आज आपको खर्च करने में संकोच नही करना पड़ेगा जब भी जिस भी वस्तु का मन करेगा आसानी से प्राप्त कर लेंगे। घर एवं बाहर मिलनसार माहौल मिलने से कार्यो की थकान कम होगी। परिजन आपकी पसंद का विशेष ध्यान रखेंगे। उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा।

आज का पंचांग
30 जनवरी 2026 शुक्रवार
हिंदी माह माघ

तिथि द्वादशी 11:08:35am
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र आद्रा 03:26:31am
योग वैधृति 04:57:31pm
करण बालव 11:08:35am
करण कौलव 09:46:01pm
चन्द्र राशि मिथुन
सूर्य राशि मकर
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947
वाराणसी
सूर्योदय 06:43:16am सूर्यास्त 05:39:28pm
दिन काल 10:56:11am रात्री काल 01:03:23pm
चंद्रोदय 02:51:10pm चंद्रास्त 05:21:05am
सूर्योदय
लग्न मकर 15°55′ , 285°55′
सूर्य नक्षत्र श्रवण चन्द्र नक्षत्र आद्रा
पद, चरण
1 कु आद्रा 10:57:37am
2 घ आद्रा 04:26:56pm
3 ङ आद्रा 09:56:31pm
4 छ आद्रा 03:26:31am

आज का दिशा शूल पश्चिम
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री मो,9993874848

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)