*2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट: सांसद विष्णुदत्त शर्मा*

कटनी। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय बजट को 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करता है। श्री शर्मा ने कहा कि बजट में गरीब, किसान, महिला और युवाओं को केंद्र में रखकर समावेशी विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और रोजगार सृजन से जुड़े प्रावधान न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए देश के तेज़ विकास का रोडमैप भी प्रस्तुत करते हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर देश की जनशक्ति को आर्थिक मजबूती देंगे। वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए गए प्रावधान आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूती प्रदान करेंगे।  विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार करता है और भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को नई गति देगा।

उन्होनें लगातार तीसरी बार वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताते हुए वित्तमंत्री जी को बधाई दी है तथा इसे देश मे नारी शक्ति का कुशल उदाहरण निरूपित किया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)