*अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार ऑपरेशन शिकंजा” के तहत कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई लगभग ₹1 लाख मूल्य की 184 लीटर अवैध देशी, विदेशी एवं कच्ची शराब जब्त*

कटनी।जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के अंतर्गत दिनांक 10 फरवरी 2026 को कटनी पुलिस द्वारा जिलेभर में एक साथ व्यापक एवं सघन कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने अवैध देशी एवं विदेशी शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान विभिन्न संदिग्ध ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध शराब, कच्ची मदिरा तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं सामग्री नष्ट की गई।

*अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ :*

▪️ कुल दर्ज प्रकरण : 67
▪️ गिरफ्तार आरोपी : 67
▪️ जब्त अवैध देशी/विदेशी शराब :–117 लीटर
▫️ कच्ची शराब – 67 लीटर
▪️ जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य : ₹98,020/-

सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।जनहित में अपील* – कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण, बिक्री या परिवहन की जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)