*माधवनगर में सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम हेतु विज़न ग्रुप का विशेष अभियान, मेडिकल स्टोर्स पर रहा विशेष फोकस*

कटनी।माधवनगर विज़न ग्रुप द्वारा संचालित प्रोजेक्ट परिवर्तन के अंतर्गत माधवनगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के उद्देश्य से पेपर बैग वितरण एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में विशेष रूप से मेडिकल स्टोर्स पर फोकस किया गया, जहाँ प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग अपेक्षाकृत अधिक होता है। अभियान के दौरान बच्चों ने मेडिकल संचालकों एवं अन्य दुकानदारों से संवाद कर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पेपर बैग अपनाने का आग्रह किया। दुकानदारों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सकारात्मक फीडबैक दिया और प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने का आश्वासन दिया।
साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि वे खरीदारी के समय स्वयं कपड़े या जूट का थैला लेकर आएँ, ताकि प्लास्टिक पर निर्भरता कम की जा सके।विज़न ग्रुप पिछले चार वर्षों से 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय विषयों पर निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

इस अभियान में काव्या गुप्ता, प्रत्यूशा पांडे, आयुष राव एवं भारती कोरी उपस्थित रहे। बच्चों के प्रयासों की स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों द्वारा सराहना की गई। विज़न ग्रुप भविष्य में भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन हेतु ऐसे रचनात्मक अभियानों का आयोजन करता रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)