कटनी /एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल सम्पूर्ण प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा खासकर सम्मानित महिला अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन भेजा है और जिला सत्र न्यायालय परिसर में महिला अधिवक्ताओ ने शिवपुरी मे अधिवक्ता संजय सक्सैना के साथ हुई घटना की घोर निंदनीय कार्य है इस घटना से अधिवक्ता समुदाय मे गहरी चिंता एंव आक्रोश उत्पन्न हुआ है.समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने अपने ओजस्वी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी विषम परिस्थितियों मे खासकर महिला अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक एंव समय की मांग बन चुकी हैं.और अधिवक्ता परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति अवश्य ही दी जाना चाहिए उक्त अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष एड0 संतु परौहा ने कहा कि.हमारे साथी अधिवक्ता संजय सक्सैना की गोली मारकर निर्मम हत्या हुई जिससे समस्त अधिवक्ता समाज मे भय,आक्रोश और असुरक्षा की गहरी भावना व्याप्त है..इसलिए अतिशीघ्र एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना चाहिए उक्त अवसर पर अधिवक्ता शिखा पांडेय ने कहा कि यदि आगामी सात दिनों के अन्दर अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की ठोस कदम नही उठाए गए तो महिला अधिवक्ता समुदाय बाध्य होकर एक व्यापक लोकतान्त्रिक जन-आंदोलन प्रांरभ करेगी और इस दर्दनाक घटना के बाद तो शासन प्रशासन को विशेष रूप से तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना चाहिए जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिण सदस्य माधवी पांडेय ने शासन प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कठोरतम कारवाई किए जाने की मांग की है..इस अवसर पर समस्त सम्मानित महिला अधिवक्ता श्रीमति रेनू सिंह सोलंकी,एड0 मेघा शर्मा,एड0 माहेश्वरी विश्वकर्मा,एडवोकेट शीतल पटेल अधिवक्ता जीत जायसवाल,अधिवक्ता संजय वैश्य ,जूनियर अधिवक्ता रीनू पटेल मीडिया प्रभारी अमन सिंह राजपाल,जूनियर अधिवक्ता श्रीकांत श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य अधिवक्ताओ की उपस्थित मे मुख्य मंत्री मोहन यादव को ज्ञापन देकर अतिशीघ्र एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की गई है
*शासन प्रशासन एंव मुख्यमंत्री मोहन यादव को समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने एंव सम्मानित महिला अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है*

