कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा हत्या के प्रयास के एक गंभीर प्रकरण में बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले मुख्य आरोपी परवेस कुरैसी को हमराज गार्डन के पास, चौकी पुखरायाँ, थाना भोगनीपुर, जिला कानपुर से अभिरक्षा में लिया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 14.02.2025 को स्कॉर्पियो कार क्रमांक MP 51 D 0187 में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्राम पिपरौंध में रात्रि लगभग 01:30 बजे पिपरौंध निवासी शुभम जायसवाल एवं दीपक जायसवाल पर हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। प्रार्थी शुभम जायसवाल की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 1046/2025 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के अन्य आरोपी एजाद उर्फ भूरा कुरैसी एवं गोलू उर्फ बरकत मंसूरी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। प्रकरण का मुख्य आरोपी परवेस कुरैसी घटना दिनांक से फरार था।आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
मुख्य आरोपी परवेस कुरैसी पिता इदरिस कुरैसी, उम्र 36 वर्ष, निवासी कसाई मंडी दमोह के विरुद्ध थाना गढ़ा एवं गोहलपुर जिला जबलपुर, तथा थाना कोतवाली दमोह में हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत लगभग 35 अपराध पंजीबद्ध हैं गिरफ्तारी की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में साइबर यूनिट कटनी की सहायता से टीम गठित कर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। तत्पश्चात उसे कानपुर (उ.प्र.) से अभिरक्षा में लेकर वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई और आज दिनांक 19.02.26 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक 06 अक्षय पाण्डेय एवं साइबर आरक्षक अजय साकेत की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
*हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी सफलता 5 वर्षों से फरार आरोपी को कानपुर (उ.प्र.) से अभिरक्षा में लिया गया*

