*बंगला लाइन माधवनगर में बम फेकने वाले आरोपीयों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार*

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में बंगला लाइन माधवनगर में बम फेकने वाले आरोपीयों को पकड़ा गया।- दिनांक 05.03.26 को प्रार्थी रोहनी वंशकार द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि दोपरह करीब 2.30 बजे परिवार जनों के साथ बंगला लाइन स्थित घऱ के आगन पर बैठे तभी बंगला लाइन के रहने वाले अट्ठा डुमार, मिंटु डुमार, आनु डुमार व अन्य साथी गण आये और जान से मारने की नियत से ज्वलनशील पदार्थ फेके जिसके फटने से शरीर में, चेहरे व भागों में परिवार के लगभग 08 लोग को जलने से से चोट लगी है। जिनको तत्काल जिला अस्पताल कटनी रिफर किया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना माधव नगर में अपराध धारा 109(1) बीएनएस, 3(क) विस्फोटक अधि. 1908 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना स्थल से आरोपगण द्वारा फेके गये जल्वलनशील पदार्ध के अवशेष मोके पर जप्त किये गये। व आरोपीगण की तलाश की गई। जो मुखबिर सूचना पर 1. अट्ठाउर्फ अमन विरहा पिता अशोक विरहा उम्र 27 वर्ष निवासी बंगला लाइन 2. आर्यन उर्फ अनु धारक पिता रवि उम्र 20 वर्ष निवासी बंगला लाइन 3. ऋतिक उर्फ उल्लू चाहोतेल पिता राजकुमार उम्र 20 वर्ष निवासी बंगला लाइन 4. मिंटू उर्फ विकास पिता अशोक बिरहा उम्र 30 वर्ष निवासी बांग्ला एवं विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी बंगला लाइन थाना माधवनगर कटनी को पकड़ा गया। आरोपीगण द्वारा स्यवं का किया गया कृत्य स्वीकार किया गया। आरोपीगण 1. अट्ठाउर्फ अमन विरहा पिता अशोक विरहा उम्र 27 वर्ष निवासी बंगला लाइन 2. आर्यन उर्फ अनु धारक पिता रवि उम्र 20 वर्ष निवासी बंगला लाइन 3. ऋतिक उर्फ उल्लू चाहोतेल पिता राजकुमार उम्र 20 वर्ष निवासी बंगला लाइन 4 मिंटू उर्फ विकास पिता अशोक बिरहा उम्र 30 वर्ष निवासी बांग्ला लाइन थाना माधवनगर कटनी को गिरफ्तार किया गया एवं एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया
सभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जिला न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में प्रयुक्त ज्वलशील पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य आरोपीग की तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीः- निरीक्षक संजय दुबे, उप निरी. योगेश मिश्रा, उप नवीन नामदेव, सउनि राजेश बागरी प्र.आर. आशीष श्रीवास, श्रीकांत सेन, सुग्रीवधर बड़गैया, आरक्षक मणि सिंह, लोकेन्द्र सिंह, उमाकान्त तिवारी, नवीव शुक्ला, विनोद विश्वकर्मा, आदर्श बघेल,पंकज यादव, रण विजय , भानू पाण्डेय, मयंक सिंह, नन्दन कुमार एवं सायसेल के आर. शुभम गौतम की सराहनीय भूमिका रही ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)