कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त करने, संदिग्ध स्थलों की निगरानी रखने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों एवं जेल से रिहा अपराधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
*घटना का विवरण* – दिनांक 04.03.2026 को रोशननगर निवासी एक प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह शाम करीब 05:00 बजे अपने चाचा-चाची के घर होली खेलने जा रही थी। इसी दौरान मनीष किराना स्टोर के सामने मोटरसाइकिल से आए सूरज रजक, देवा बंसल एवं पिन्टू बंसल ने उस पर जबरन रंग डाल दिया।प्रार्थिया के भाई समीर द्वारा मना करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा चाकू से मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रार्थिया के चचेरे भाई आकाश चौधरी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई।विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए कुशवाहा परिवार के घर में घुसकर आरोपियों सूरज रजक, देवा बंसल, पिन्टू बंसल एवं अरमान खान द्वारा लात-घूंसों एवं प्लास्टिक पाइप से मारपीट की गई।उक्त रिपोर्ट पर थाना एन.के.जे. में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 3(5) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता एवं होली त्यौहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अलग-अलग स्थानों से 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मामले का एक आरोपी वीर बंसल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपी. सूरज रजक पिता अशोक रजक, उम्र 23 वर्ष, निवासी प्रेमनगर, थाना एन.के.जे. देवा बंसल पिता मुन्नालाल बंसल, उम्र 27 वर्ष, निवासी वंशकार मोहल्ला, थाना एन.के.जे. मनीष बंसल पिता मुन्नालाल बंसल, उम्र 25 वर्ष, निवासी वंशकार मोहल्ला, थाना एन.के.जे. आदित्य उर्फ पिन्टू बंसल पिता जितेन्द्र बंसल, उम्र 26 वर्ष, निवासी वंशकार मोहल्ला, थाना एन.के.जे. अरमान खान पिता लल्लू उर्फ अनीष खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी प्रेमनगर, थाना एन.के.जे. – डीएसपी शिवा पाठक, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत, उपनिरीक्षक नरेश झारिया, सउनि मनोज कोडापे, आरक्षक आरिफ हुसैन (278), प्रधान आरक्षक शैलेष दमोहिया (304), प्रधान आरक्षक प्रहलाद सैयाम (190), प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी (107), प्रधान आरक्षक दिवाकर ओझा (145), आरक्षक अर्पित पटैल (324) एवं आरक्षक विजय राणा (504) की सराहनीय भूमिका रही।

