श्री खरे केसरवानी महिला शक्ति मंडल द्वारा भव्य होली मिलन समारोह संपन्न लड्डू गोपाल की आराधना और 56 भोग आरती के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, रंगारंग प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कटनी। श्री खरे केसरवानी महिला शक्ति मंडल द्वारा होली पर्व के उपलक्ष्य में 7 मार्च 2026 को संत नगर स्थित स्काईलाइट होटल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लड्डू गोपाल जी की विधिवत आराधना एवं 56 भोग की आरती के साथ की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रिया सोनी एवं पूजा सोनी गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन मुदिता कंदल द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रियंका गुप्ता ने की।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए रंगारंग अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें चार ग्रुप होली के दीवाने, आशिक मस्ताने, सम के परवाने और रंग-बिरंगे अफसाने ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी समूहों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल पूरी तरह से होली के रंगों में सराबोर हो गया। प्रतियोगिता में आशिक मस्ताने ग्रुप विजेता रहा, वहीं होली के दीवाने ग्रुप ने ड्रेस-अप प्रतियोगिता में बाजी मार ली।
इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गेम्स, डांस और ढोल की धुनों पर मस्ती का सिलसिला लगातार चलता रहा। होली गेम प्रतियोगिता में समाज की वरिष्ठ सदस्य कुसुमलता गुप्ता प्रथम और ज्योति गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री लता गुप्ता, संरक्षक मंडल की सुनीता गुप्ता, ममता गुप्ता, शिल्पी गुप्ता एवं शिवाली गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही उषा गुप्ता, आरती गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रूपा गुप्ता, सोनम गुप्ता, सरिका गुप्ता, राधा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, शिवानी गुप्ता, कुसुमलता गुप्ता, सुधा रानी गुप्ता, विद्या गुप्ता, राखी गुप्ता, रीना गुप्ता, दीपशिखा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, रोशनी गुप्ता, मंजू गुप्ता, सुषमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी मातृशक्तियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। अंत में अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)