कटनी -नगर निगम द्वारा आयोजित संपत्ति कर एवं जलकर वसूली शिविर में आज निगम अध्यक्ष मनीष पाठक पहुंचे और शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से वसूली की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं तथा नियमानुसार उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।उल्लेखनीय है कि यह वसूली शिविर बलखंडी मढ़िया के समीप रामलीला मैदान में आयोजित किया गया है, जिसमें रामनिवास सिंह वार्ड, सी.एल. पाठक वार्ड, कवासजी वार्ड एवं बाबू वंशस्वरूप वार्ड के नागरिकों के लिए कर जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वित्तीय वर्ष के संपत्ति कर एवं जलकर सहित बकाया करों का शीघ्र भुगतान करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा या दंडात्मक कार्यवाही का सामना न करना पड़,श्री पाठक नें कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सरल और सुगम व्यवस्था के माध्यम से कर भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना है।श्री पाठक ने यह भी कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। अतः सभी संबंधित वार्डों के नागरिक इस वसूली शिविर का लाभ उठाकर समय पर कर जमा करें और अनावश्यक कठिनाइयों से बचें।
इस दौरान नगरपालिक निगम कटनी के अधिकारियों कर्मचारियों सहित क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही ।

