मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमंग सिंघार सोमवार की देर शाम शहडोल जिले में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं सम्मेलन में शामिल होने के बाद कटनी पहुंचे।

कटनी। पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात वे स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के नागरिकों को शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है शहरी क्षेत्र में बीस प्रतिशत नागरिक आर ओ का पानी पी रहे हर व्यक्ति आर ओ की मशीन नहीं लगा सकता या इतना महंगा पानी नहीं खरीद सकता। अस्सी प्रतिशत नागरिक दूषित पानी पी रहे हैं। हमने विधानसभा में नागरिकों को शुद्ध पेयजल के लिए प्रश्न रखा लेकिन भाजपा सरकार चर्चा करने को तैयार नहीं भाजपा को नागरिकों की सेहत की चिंता नहीं है। इसके पश्चात वे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह के निवास पर पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिले की समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों एवं समसामयिक राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी साथियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की आवाज़ बनकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप बाजपेयी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा,राजा जगवानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)