*लोक अदालत की अंतिम तैयारियों की निगमायुक्त ने की समीक्षा, अधिक से अधिक नागरिकों को छूट का लाभ दिलाने के दिए निर्देश प्रत्येक काउंटर की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश, करदाताओं से लोक अदालत का लाभ लेने की अपील*

कटनी- नगर निगम कटनी द्वारा शनिवार 14 मार्च को नगर के पांच स्थलों पर प्रातः 10 बजे से आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा अधिकारियों की बैठक लेकर अंतिम तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि लोक अदालत के दौरान आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी काउंटरों की आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं।

बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक, लेखापाल श्रीकांत तिवारी सहित राजस्व शाखा के राजस्व निरीक्षकों की उपस्थिति रही।

निगमायुक्त ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से करदाताओं को बकाया करों में शासन द्वारा निर्धारित छूट का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इसलिए निगम का राजस्व अमला वार्डवार बकायेदारों की सूची अनुसार अधिक से अधिक नागरिकों, बकायेदारों से डोर टू डोर संपर्क कर इसकी जानकारी पहुंचाएं और उन्हें लोक अदालत के नजदीक काउंटर स्थल में उपस्थित होकर लंबित प्रकरणों का निराकरण कराने के लिए प्रेरित करे।निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत के दिन प्रत्येक काउंटर में बकायेदारों की सूची, आवश्यक दस्तावेज, रसीद पुस्तिका, पीओएस मशीन कम्प्यूटर एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं सहित नागरिकों की शंकाओं के समाधान हेतु अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि करदाताओं के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा सके और नागरिकों को सरल एवं सहज सेवाएं मिल सकें।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि लोक अदालत नागरिकों को राहत प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोक अदालत को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने करदाताओं से भी अपील की है कि वे छूट के इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने लंबित करों का निराकरण कराएं और नगर विकास में सहयोगी बनें।
फोटो –

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)