कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को

कटनी । कार्यवेक्षक संघ का सम्मेलन एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 14 मार्च 2026 ,शनिवार को आयुध निर्माणी कटनी के पूर्वी क्षेत्र में स्थित वेस्टलैंड बैचलर मैच में किया जा रहा है । इसमें जबलपुर जोन के खमरिया, व्हीकल,जीआईएफ, इटारसी के साथ-साथ कटनी निर्माणी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में सदस्यगण समस्याओं को लेकर गहन मंत्रणा करेंगे। एआईएएनजीओ के अध्यक्ष उमाशंकर एवं सचिव प्रकाश सिंह गौतम ने बताया कि, रक्षा क्षेत्र के कार्यवेक्षक से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा एवं समाधान के लिए आयोजित होने वाले इस आयोजन में जबलपुर खमरिया से जेसीएम तृतीय मेंबर अजय यादव के साथ ही जोन सचिव दिनेश कुमार पांडे की विशेष रूप से उपस्थित रहेगी। इसके अलावा जबलपुर स्थित आयुध निर्माणियों से जीआईएफ से मधुसूदन दहिया,सचिन ठाकुर व्हीएफजे से नटराज अय्यर, रॉबिंसन मसीह, जीसीएफ से अजय रजक,सुजीत कुमार, राजेंद्र असाटी सहित इटारसी से योगेंद्र रघुवंशी एवं पवन सिंह राजपूत की मौजूदगी रहेगी।

कटनी आयुध निर्माणी के पूर्वी क्षेत्र में स्थित बैचलर मैच में सायं 7:00 बजे से आयोजित इस सम्मेलन के उपरांत होली मिलन कार्यक्रम भी रखा गया है। कटनी इकाई के पदाधिकारी संजय ईश्वर, जितेंद्र रहंगदले, मनोज पटेल, अतुल गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा ,मनोज काछी,संजय सिंह सुमंत शील, महेश सेन, सौरभ क्लेरियेंस ,ज्ञानचंद ,आशीष गौतम ,नितिन श्रीवास्तव, जीवन दत्त तिवारी, आर . जेकब ,पिंटू सिंह ,महेंद्र साहू ,रमेश दुबे, रामनाथ सेन, उत्तम कुमार, पवन मुछाल ,तारकनाथ पाल, दीपक बिचपुरिया, एन सिंह, अजीत कुमार सिंह, अखिलेश यादव, हरि सिंह,जे एल मेघवानी, नीतीश कुमार विश्वास, एसपी यादव, राजेश रोशन आदि पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आयोजित सम्मेलन में कार्यवेक्षकों के मुद्दे के निदानार्थ अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)