कटनी।। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरहनी ओवरब्रिज पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ऑटो के ऊपर चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और राहत कार्य शुरू किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद भी काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना में ऑटो सवार लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारण ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ओवरब्रिज पर ट्रैफिक व्यवस्था को सख्त किया जाए और आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। फिलहाल, घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
खिरहनी ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर से मचा हड़कंप

