वैश्य महासम्मेलन ने भक्ति और उत्साह से मनाया हिन्दू नववर्ष व गुड़ीपड़वा

कटनी। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश, कटनी इकाई द्वारा हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) एवं गुड़ीपड़वा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ राम जानकी मंदिर, बजरंग बाल रामायण समाज, रघुनाथ गंज में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम एवं राम भक्त हनुमान जी के पूजन और आरती के साथ हुआ। पूजन प्रांतीय उपाध्यक्ष दयाशंकर कनकने एवं प्रांतीय महामंत्री सुरेश सोनी द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें पूजन विधि नंदू खंताल द्वारा कराई गई। इस अवसर पर दयाशंकर कनकने ने संगठन की महत्ता एवं वैश्य समाज की एकजुटता पर प्रकाश डाला। वहीं प्रदेश महामंत्री सुरेश सोनी ने बजरंग बाल रामायण समाज के 88 वर्षों के भक्ति और संघर्षपूर्ण इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि वैश्य समाज सदैव सनातन संस्कृति की रक्षा एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहा है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नवीन गुप्ता ने किया। जिला युवा अध्यक्ष हितेश बिलैया ने उपस्थित जनों को हिन्दू नववर्ष के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाला यह नववर्ष वसंत ऋतु के आगमन और प्रकृति में नवजीवन का प्रतीक है। उन्होंने सभी को विक्रम संवत 2083 की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर कनकने, महिला जिला प्रभारी जयंती खंताल, महिला जिला महामंत्री शालिनी सोनी, युवा जिला प्रभारी अग्रज लहरिया, युवा जिला अध्यक्ष हितेश बिलैया सहित वैश्य महासम्मेलन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। राधा बिहारी रामायण मंडल की बहनों—रेखा बिजपुरिया, आशा सुहाने, प्रीति खंडेलवाल, रश्मि बरसैया, अंजली सोनी, नीतू, सुमन सेठिया, प्रतिभा बिलैया, रंजीता गुप्ता—ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। साथ ही नंदू भैया, साधना दीदी एवं उनकी टीम ने भी भक्ति संगीत से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के बंधु, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे। अंत में भजनों के साथ प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री नवीन कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)