अखिल भारतीय संस्कार भारती संस्था ने भारतीय हिंदु नववर्ष विक्रम संवत 2083चैत्र प्रतिपदा को धूमधाम से मनाया गया

कटनी।अखिल भारतीय संस्कार भारती संस्था ने भारतीय हिंदु नववर्ष विक्रम संवत 2083चैत्र प्रतिपदा को धूमधाम से मनाया गया ।इस उपलक्ष्य में कटनी का हृदय स्थल जालपा माता मंदिर में कटनी में देश प्रदेश समाज की सुख समृद्धि के लिए कटनी की रक्षक माता जालपा देवी का पूजन अर्चन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया ।
भारतीय नववर्ष अभिनंदन, प्रतिपदा का कार्यक्रम संस्कार भारती संस्था के द्वारा जालपा मंदिर में सामुहिक पूजन अर्चना आरती किया गया तत्पश्चात प्रसाद के रूप में फलो व मिठाईयों का वितरण किया गया साथ ही वहां पर उपस्थित और आंगनतुक सभी श्रृद्धालुओं स्त्री पुरुष बच्चों को चंदन अक्षत तिलक वंदन करके नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई ,जिससे नव वर्ष का वातावरण वहां पर निर्मित हुआ और लोगों ने उत्साह पूर्वक एक दूसरे को नए वर्ष की बधाइयां दी। साथ ही आज के कार्यक्रम की संयोजिका शालिनी सोनी जी द्वारा कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम भव्यता पूर्ण सम्पन्न हुआ व सभी को कुछ उपहार भी प्रदान किया गया ,जालपा देवी मंदिर में सभी मातृशक्तियों ,श्रृद्धालुओं भक्तो के मध्य आनन्द के साथ भक्तिमय माहौल बना। हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को बधाई देते हुए एक सुंदर कार्यक्रम संस्कार भारती के द्वारा किया गया जिसकी आप सभी को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं संस्कार भारती संस्था के सभी सदस्यों ने समय पर पहुंच कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
उपरोक्त कार्यक्रम संरक्षिका सुश्री मीरा भार्गव के निर्देशन में
आयोजित हुआ ।
इस आयोजन में सम्मिलित होने वाले संस्कार भारती अध्यक्ष अशोक तिवारी, उपाध्यक्ष हीरमणी बरसैंया, कल्पना कोटक कोषाध्यक्ष बीरेंद्र श्रीवास्तव सुशील तिवारी,रमेश खंडेलवाल, नवीन गुप्ता,पी एस दुवे,आर एस गहरवार, आकांक्षा बरसैया,कान्ता भौमिया,कल्पना कोटक,माया तिवारी, अनीता सिंजारिया तनु गुप्ता, अलका अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल अशोक भौमिया आदि सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)