बड़वारा पुलिस नें किया गैस सिलेण्डर चोर गिरोह का पर्दाफाश

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सिलेण्डर चोरी करने वालो को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी बड़वारा उनि केके पटेल को निर्देशित किया गया था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न ग्रामो के शासकीय विद्यालयों में हुए गैस सिलेण्डर चोरी के आरोपीगणों की पता तलास गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
चोरी घटनाओं का मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि
दिनांक 16.01.2026 को फरियादी श्रीमति राधा रैदास पति सुनील कुमार रैदास उम्र 48 साल निवासी गुरुनानक वार्ड सब्जी मंडी के पास थाना कोतवाली हाल प्राथमिक शाला अमाड़ी जिला की स्कूल से गैस सिलेण्डर चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध क्र.30/26 धारा 331(4),305ए बीएनएस पंजीबद्द किया गया है ।
इसी प्रकार दिनांक 18.03.2026 को फरियादी संतोष सिहं पिता दुर्जन सिंह बरकड़े उम्र 53 साल माथ्यमिक शाला पौड़ी का रिपोर्ट लेख कराया कि इनकी शासकीय रसोई से 02 नग गैस सिलेण्डर चोरी गये है की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा मे अपराध क्र.163/26 धारा 331(4),305ए बीएनएस पंजीबद्ध किया गया ।
इसी प्रकार दिनांक 21.03.2026 को फरियादी पंकज कुमार राय पिता डोरीलाल राय उम्र 38 साल शासकीय माध्यमिक शाला भजिया का रिपोर्ट लेख कराया कि इनके विद्यालय के शासकीय रसोई से 05 नग गैस सिलेण्ड चोरी हो जाने की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्र. 167/26 धारा 331(4),305ए बीएनएस पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त तीनो घटनाओं में चोरी गये गैस सिलेण्डर चोरो की पता तलास कर गिरफ्तार करने हेतु  पुलिस अधीक्षक  ने थाना प्रभारी बड़वारा उनि केके पटेल को निर्देशित किया गया था । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी बड़वारा द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया । जो टीम द्वारा लगातार कड़ी मेहनत एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपीगणों मनोज कुमार उर्फ मन्नू यादव पिता बहोरीलाल यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम भजिया हाल रोशन नगर थाना एनकेजे जिला कटनी एवं दीपक कुशवाहा पिता स्व.भगवानदास कुशवाहा उम्र 24 साल निवासी खिरहनी लाल टोपी रास्ता थाना एनकेजे कटनी स्थाई ग्राम खदीया थाना मझौली जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया गया आरोपीगणों द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि वह रात्रि में ऑटो क्र. एमपी 21 आर 1639 से विभिन्न स्थानो से गैस सिलेण्डर चोरी करते थे । घटना में संलिप्त अपचारी बालक को अभिरक्षा लिया गया है । उक्त आरोपीगणों से चोरी गये कुल 08 गैस सिलेण्डर कीमती 25,000/- रुपये के बरादम किये गये । एवं घटना में प्रयुक्त वाहन ऑटो क्र.एमपी 21 आर 1639 जप्त की गई । गिरप्तार शुदा आरोपीगणों को माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं विधि विरुद्ध अपचारी बालक को माननीय किशोर न्यायालय कटनी में पेश किया गया ।
विशेष भूमिका – सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, उनि व्ही एस जायसवाल, सउनि सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, सायबर सेल से आरक्षक अमित श्रीपाल, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, आरक्षक बृजलाल प्रजापति एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की विशेष भूमिका रही ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)