भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, के जयकरो से गूंजा गोलबाजार कांच मंदिर,धूमधाम से मनाया गया श्रीराम प्रकटोत्सव

कटनी। रामनवमी श्री राम जन्मोत्सव पर शहर के गोल बाजार स्थित कांच मंदिर में श्रीराम का प्रकटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी के जयकारों के साथ श्रीराम जन्मोत्सव पर मंदिर में भगवान की महाआरती का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रामनवमी पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अवतरण भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान श्रीराम के जन्म दिवस दशरथ- कौशल्या पुत्र के रूप में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है यह पर धर्म, धैर्य, और मर्यादा के पालन की प्रेरणा देता है कांच मंदिर में शंख ध्वनि के साथ उत्सव का आगाज हुआ मंदिर में रामचरितमानस का पाठ सहित अन्य धार्मिक आयोजनो का क्रम दिन भर चलेगा सत्य व धर्म के प्रतीक के रूप में यह पर्व मनाया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)