*बकाया वसूली को लेकर निगम प्रशासन की एक और बड़ी कार्यवाही बस स्टैंड स्थित निगम स्वामित्व की तीन दुकानों में लगाया ताला*

कटनी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के सीमित बचे चार दिवसों में बकाया करों की वसूली को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार प्रातः एक और बड़ी कार्यवाही की गई है। निगम स्वामित्व की बस स्टैंड परिसर में संचालित तीन दुकानों पर लंबे समय से कर बकाया होने के चलते कार्रवाई करते हुए ताला लगा दिया गया।इन दुकानों में हुई तालाबंदी राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि बकाया वसूली को लेकर बस स्टैंड की जिन तीन दुकानों में कार्यवाही की गई है उनमें दुकान नंबर 62 के आवंटी पर अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक कुल 16 हजार 989 रूपये बकाया थी। इसी प्रकार दुकान नंबर 9 के आवंटी पर अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक की किराया राशि 17 हजार 866 रूपये जमा नहीं की जा रही थी। जबकि दुकान नंबर 47 के आवंटी द्वारा जनवरी 2025 से मार्च 2026 की बकाया किराया राशि 9 हजार 850 रूपये निगम कोष में जमा नहीं की गई थी।निगम प्रशासन द्वारा संबंधित दुकानदारों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने हेतु सूचित किए जाने तथा हाल ही में शासन द्वारा 31 मार्च तक प्रदत्त की जा रही लोक अदालत की छूट की जानकारी दिए जाने के बावजूद भी बकाया किराया राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई की गई है ।निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति निकट होने के कारण बकाया करों की वसूली हेतु अभियान लगातार जारी रहेगी। करदाताओं से अपील की गई है कि वे समय पर अपने बकाया करों का भुगतान कर अनावश्यक कार्रवाई से बचें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)