*गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जावे सभी को गैस मिले*

कटनी।नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन, एडवोकेट ने शहर और कटनी जिले में घरेलू गैस की अनुपलब्धता व सही सप्लाई न होने से आम जनता को हो रही तकलीफ की ओर जिले के प्रशासनिक मुखिया कलेक्टर कटनी और खाद्य विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षण किया है।*
*मिथलेश जैन ने बताया है कि मध्य पूर्व में ईरान के साथ चल रहे युद्ध के कारण भारत में भी गैस की घरेलू गैस के सिलेंडरों की दिक्कत हो रही है।कटनी जिले में भी विगत लगभग एक माह से होम डिलीवरी ना होने से जनता गैस एजेंसीयों के सामने लाइन लगाकर दिनभर परेशान हो रही है लेकिन कभी गाड़ी ना आने का बहाना बनाकर,कभी केवाईसी ना होने का बहाना करके व अन्य बहाने करके उपभोक्ताओं को गैस नहीं दी जा रही है। गैस कंपनियों के नियमानुसार गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी होना चाहिए क्योंकि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी का चार्ज भी लिया जा रहा है लेकिन होम डिलीवरी ना करके अपने कार्यालय में लंबी लाईन लगवाकर डिलीवरी की जा रही है।*
*गैस की डिलीवरी ना मिलने से होटल, ठेला वाले व उद्योग वाले भारी परेशान हैं। गरीबों के ठेले बंद हो रहे हैं।*
*रामनवमी के भंडारे करने वाले भी गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान हुए।घर में उपयोग के लिए भी सिलेंडर न मिलने से महिला एवं नागरिक गण परेशान हैं। कटनी जिले में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी और खाद्य अधिकारी ने फील्ड में उतरकर इस कठिनाई को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया है।इस कारण गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग भी हो रही है।*
*मिथलेश जैन ने मांग की है कि अविलंब सुचारु व्यवस्था जारी करते हुए कमर्शियल व घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता समय पर किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जावे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)