जिला कांग्रेस ग्रामीण ने शहर में एक निजी होटल में जिले के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें दायित्वों की बधाई दी।

कटनी। जिला कांग्रेस ग्रामीण ने शहर में एक निजी होटल में जिले के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें दायित्वों की बधाई दी।जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह के संयोजन में आयोजित हुए कार्यक्रम में पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मार्गदर्शक डॉ के एल जैन, शैलेन्द्र शुक्ला, गणेश राव, प्रियदर्शन गौर, नरेंद्र पौराणिक, अलोक जैन, वंश स्वरुप चौरसिया, रामनरेश त्रिपाठी,बीएम तिवारी का जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उपस्थित जिले के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से जिला कांग्रेस ग्रामीण द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र देकर सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया है वह बहुत ही सराहनीय है‌। वर्षों बाद कांग्रेस द्वारा जिला स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है‌। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लेकर आज जाना है जिससे आने वाले समय में पंचायत स्तर से लेकर लोकसभा, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहरा सके। साथ ही केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नितियों को आम जनता तक पहुंचाएं आज हर आम व्यक्ति परेशान और निराश है और कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय गर्ग ने किया। इस दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, मौसूफ अहमद बिट्टू,अंशु मिश्रा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आंनद मिश्रा, नरेंद्र सैनी, विकास निगम,नदीम खान, संतोष पटेल, रविन्द्र सिंह,अजीत सिंह, गुड्डू बडगैया,मीतू शर्मा,
संतोष पटेल,शुभम मिश्रा, सुशील जायसवाल,रवि सिंह, अंशुल सिंह, नीरज पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)