*महापौर जनसुनवाई: संवाद से समाधान तक की प्रक्रिया में प्रशासनिक सक्रियता और बढ़ता जनविश्वास 28 आवेदनों पर सुनवाई के दौरान कई समस्याओं का त्वरित निराकरण*

कटनी — नगर निगम में आयोजित होने वाली महापौर जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया नहीं ,बल्कि यह प्रशासनिक जवाबदेही को परखने का एक प्रभावी मंच बनकर उभर रही है। मंगलवार 7 अप्रैल को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखीं। इस दौरान न सिर्फ समस्याओं को सुना गया, बल्कि उनके समाधान की दिशा में तत्काल निर्णय लेने की प्रक्रिया भी देखने को मिली।
*28 आवेदनों पर हुई सुनवाई इस बार की जनसुनवाई में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पेयजल, जलभराव, सड़कों की मरम्मत, स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। महापौर द्वारा कई प्रकरणों में मौके पर ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए, जिससे तत्काल समाधान की प्रक्रिया शुरू हुई। कुछ मामलों में वहीं पर निर्णय लेकर नागरिकों को त्वरित राहत भी प्रदान की गई।

*समयसीमा में समाधान ही प्राथमिकता-महापौर*

महापौर श्रीमती सूरी ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्राप्त आवेदनों का निराकरण तय समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए,अनावश्यक विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने, फील्ड विजिट बढ़ाने और नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करने के निर्देश भी दिए। महापौर ने यह भी कहा कि जनसुनवाई केवल समस्याओं को सुनने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह प्रशासन के लिए एक सतत मूल्यांकन प्रणाली की तरह कार्य कर रही है। लगातार हो रही जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को नई दिशा मिलेगी जिससे नागरिकों का भरोसा भी मजबूत होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)