युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा का गरिमामय स्वागत कोतवाली थाना के पास कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार अभिनंदन

कटनी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मृदुल मिश्रा का कोतवाली थाना के पास युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी शुभप्रकाश मिश्रा और कुशल प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए गरिमामय अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने संगठन के प्रति अपनी एकजुटता एवं समर्थन व्यक्त किया।
इस दौरान मृदुल मिश्रा को बधाई देते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)