*नगर निगम प्रशासन की संवेदनशील पहल नदी पार मुक्तिधाम में गैस आधारित शवदाह गृह हुआ पुनः चालू, कर्मियों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण वडोदरा की विशेषज्ञ टीम ने लकड़ी जलाकर किया डेमो, आमजन के लिए शुरू हुई सेवा*

कटनी  – निगम प्रशासन द्वारा शहर में पर्यावरण अनुकूल एवं आधुनिक अंतिम संस्कार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कटनी नदी पार स्थित मुक्तिधाम परिसर में तकनीकी खामियों के चलते वर्षों से बंद पड़े गैस आधारित शवदाह गृह को पुनः चालू कर दिया गया है। लंबे समय से बंद पड़ी इस सुविधा को पुनः शुरू करने हेतु निगम प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि सोमवार को गुजरात के वडोदरा से पहुंची विशेषज्ञ टीम ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को गैस आधारित शवदाह प्रणाली के संचालन का तकनीकी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान मशीन में लकड़ी डालकर सफलतापूर्वक डेमो भी किया गया, जिससे कर्मियों को इसकी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव मिला। विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण के दौरान मशीन के तकनीकी संचालन, सुरक्षा मानकों, उपकरणों के उचित उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, शवदाह प्रक्रिया को सुरक्षित, सुचारू एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने दिए थे निर्देश गौरतलब है कि 17 फरवरी को बस स्टैंड जोन कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मुक्तिधाम परिसर का निरीक्षण किया था। इस दौरान वर्ष 2017 में निर्मित गैस आधारित शवदाह गृह तकनीकी कारणों से बंद होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल आवश्यक निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शवदाह गृह का ताला खुलवाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसे शीघ्र पुनः प्रारंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। सेवाएं हुई प्रारंभ स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जाकर गैस आधारित शवदाह गृह की सेवाएं आमजनों के लिए पुनः प्रारंभ कर दी गई है। इस सेवा के प्रारंभ होने से अंतिम संस्कार प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध होगी, साथ ही मुक्तिधाम परिसर में प्रदूषण में भी कमी आएगी। प्रशिक्षण के दौरान सहायक यंत्री सुनील सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, क्षेत्रीय पार्षद उमेन्द्र अहिरवार, मुक्तिधाम समिति के संयोजक मनोहर मनोज, अध्यक्ष अजय सरावगी सहित निगम के कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)