कटनी।। कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए संस्कार भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या तिवारी ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है। अनन्या, पिता चंद्रशेखर तिवारी और माता रचना तिवारी की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने भी अनन्या की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
अनन्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास और समय प्रबंधन ही उनकी सफलता का मुख्य आधार रहा। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि अनन्या की यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। यह सफलता अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। जिले की शान बनी अनन्या अनन्या तिवारी की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है। उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है और भविष्य में भी उनसे इसी तरह की उत्कृष्ट उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है।
94.2% के साथ अनन्या तिवारी बनी टॉपर, जिले का बढ़ाया मान रचा सफलता का इतिहास

