हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो की, एन.के.जे. पुलिस ने निकाली हेकडी, निकाला जुलूस 

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा होली त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र मे लगातार संदिग्ध स्थलो पर पैदल भ्रमण , अवैध शराब विक्रय करने वाले, अवैध मादक पदार्थ के अपराधियो की धरपकड एवं अपराधिक प्रवत्ति के व्यक्तियो व जेल से रिहा अपराधियो पर सतत निगाह रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना क्षेत्र मे लगातार कार्यवाही की जा रही है।
विवरण – दिनांक 16/04/26 को 04 बजे रात्रि को तीन व्यक्तियो के चाकू से मारपीट से घायल होने पर जिला अस्प. कटनी में भर्ती होने की सूचना प्राप्त हुयी। मामले की गंभीरता पर तुरंत जिला अस्प. कटनी जाकर मुतजर्रर लव उर्फ अभिषेक साहू , शिव पूजन साहू व मनोज साहू का पता किया गया जो चाकू से मारपीट से आयी चोटो के ईलाज हेतु जिला अस्प. कटनी आये थे जिसमें मुतजर्रर मनोज साहू को चाकू से आयी चोट गंभीर होने से मेडिकल जबलपुर रिफर गया गया है। तब लव उर्फ अभिषेक से पूछतांछ किया जो पूछतांछ पर पाया गया कि आर्यन दुबे , अंकित चौधरी व विक्की यादव के द्वारा मुतजर्रर मनोज साहू को मां बहन की गंदी गंदी गालिया देकर जान से मारने की नियत से चाकू से मारपीट किये थे। व मुतजर्रर लव उर्फ अभिषेक साहू , शिव पूजन साहू से साथ भी मारपीट किये प्रार्थी लव उर्फ अभिषेक साहू की रिपोर्ट पर जिला अस्प. कटनी में देहाती नालसी लेख कर असल अपराध क्र. 199/26 धारा 296 बी,109(1),115(2),118(1),351(3),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिये गये थे जिसके पालन मे थाना प्रभारी एनकेजे के नेतृत्व में टीम गठित कर चंद घंटों में आरोपियो को अलग अलग स्थानो से घेरा बंदी कर 03 आरोपियो आर्यन दुबे , अंकित चौधरी व विक्की यादव को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर साईकिल को जप्त किया गया है।एव उक्त आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । जिनमे से आरोपी आर्यन दूबे एवम अंकित चौधरी को जिला जेल कटनी में दाखिल कराया गया है एवम् आरोपी विक्की यादव को पुलिस रिमांड में लेकर मामले से संबंधित अन्य तथ्यों के संबंध में अग्रिम पूछताछ की जा रही है।
आरोपी – (1) आर्यन दुबे पिता सुनील दुबे उम्र 19 साल नि. दुर्गा चौक बडी खिरहनी थाना एन.के.जे.कटनी
(2) विक्की यादव पिता विजय यादव उम्र 19 साल नि. छोटी खिरहनी थाना एन.के.जे. कटनी
(3) अंकित चौधरी पिता कमलेश चौधरी उम्र 19 साल नि दुर्गा चौक बडी खिरहनी थाना एन.के.जे. कटनी जप्त शुदा – घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर साईकिल
सराहनीय भूमिका – डीएसपी रत्नेश मिश्रा, उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत (थाना प्रभारी), उप.निरी. नरेश झारिया, सउनि मनोज कोडापे ,सउनि सहपाल, प्रआर 453 राजकुमार शर्मा ,प्र.आर. 278 आरिफ हुसैन, प्रआर 198 आशीष तिवारी, प्र.आर. 304 शैलेष दमोहिया ,आर 504 विजय राणा, आर 122 राजेश काछी , आर 592 जजकुमार, एनआरएस आनंद , सोनू,धुरेन्द्र

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)