*अवैध रेत परिवहन पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स का सख्त एक्शन;तड़के हुई कार्रवाई में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त*

कटनी।​जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में शनिवार की सुबह जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। जिससे अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप व्याप्त है।​ योजना बना कर दी गई दबिश में प्रशासनिक टीम को मुखबिरों के माध्यम से रात्रि कालीन अवैध रेत परिवहन की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए टास्क फोर्स द्वारा शनिवार तड़के 3 बजे से 4 बजे के बीच जिले के विभिन्न संवेदनशील मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना वैध ‘पिट पास’ के रेत का परिवहन करते हुए कुल 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया।​खरेंटा ग्राम*-: यहाँ से रेत से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध परिवहन करते पाया गया।​देवरी क्षेत्र  यहाँ से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को टीम ने घेराबंदी कर जब्त किया। जब्त किए गए तीनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाना बड़वारा की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।​निरंतर जारी रहेगी कार्रवाई जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज माफियाओं के विरुद्ध यह अभियान सतत् जारी रहेगा । टास्क फोर्स समिति जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार सक्रिय है और भविष्य में भी इसी प्रकार की औचक कार्रवाईयां जारी रहेंगी। इस कार्यवाही का नेतृत्व पुलिस थाना प्रभारी बड़बारा श्री कृष्ण कुमार पटेल द्वारा किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)