नालंदा स्कूल (CBSE) में शैक्षणिक कौशल को विकसित करने कार्यशाला का आयोजन

कटनी।। दिनांक 26/04/2026 को नालंदा हायर सेकेंडरी स्कूल (CBSE) महाराणा प्रताप वार्ड झिंझरी, कटनी में सी.बी.एस.ई. बोर्ड दिल्ली के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक क्षमता निर्माण कार्यक्रम लर्निंग आउटकम्स और पेडोलॉजी विषय पर सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को अधिगम परिणामों एवं प्रभावी शिक्षण विधियों के प्रति जागरूकता एवं सक्षम बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य रिसोर्स वक्ता के रूप में डी.ए.वी. स्कूल कैमोर प्राचार्य श्री जी. के. उद्गाता एवं डी.पी.एस. (PGT) कटनी श्रीमती छवि शर्मा उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने अपने अनुभाों एवं ज्ञान के माध्यम से शिक्षकों को नवीन शिक्षण रणनीतियों, छात्र-केन्द्रित अधिगम तथा मूल्यांकन के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटनी एवं अन्य जिलों के कुल 59 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की और विभिन्न गतिविधियों, चर्चाओं एवं समूह कार्यों के माध्यम से अपने शिक्षण कौशल को समृद्ध किया। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती लता गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों को शिक्षकों के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया, तथा विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिसमें सभी उपस्थित जनों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)