कटनी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज शाम कटनी के ह्रदय स्थल सुभाष चौक में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी की प्रचंड जीत पर जोरदार जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों तथा गगनचुंबी आतिशबाजी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया तथा भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ पूरे माहौल को भाजपामयी बना दिया। करीब एक घण्टे तक चले इस विजय उत्सव में भाजपा के कार्यकर्ता स्वयं को थिरकने से रोक नहीं पाए। एक दूसरे को बधाइयों का सिलसिला देर तक जारी रहा। जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने इस अवसर पर कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग परिश्रम की जीत है उन्होनें कहा कि जनता ने अधर्म को हराकर धर्म ध्वज लहराया है और अब बंगाल में विकास और सुशासन का दौर शुरू हो चुका है। यह जीत जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति असीम प्रेम का परिणाम है बंगाल की जनता में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जो भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास देखने को मिला, वही इस ऐतिहासिक विजय का मुख्य कारण बना यह जीत आने वाले समय में देश की राजनीति की दिशा तय करेगी और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी यह विजय राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की जीत है, जिसे देशभर में दोहराया जाएगा।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, महापौर श्रीमति प्रीति सूरी,निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, रामरतन पायल, श्री पीताम्बर टोपनानी, चमनलाल आनंद, श्री रामचन्द्र तिवारी, लक्ष्मण वीरवानी नंदकुमार बरसानी, श्री भंवर सिंह चौहान,श्री सुरेश सोनी, संतोष जायसवाल, श्री मृदुल मिश्रा,श्री सुखदेव चौधरी, श्री सुनील उपाध्याय,श्री रवि खरे ,सीमा जैन सोगानी, सुश्री अंकिता तिवारी,श्री रम्मू साहू, श्री अम्बरीष वर्मा,श्री मनीष दुबे, आशुतोष शुक्ला सचिन तिवारी, श्री वागीश आनंद, पप्पा मिश्रा, श्रीमति ऋचा गैलानी ,श्री संदीप दुबे, श्री श्री कैलाश जैन सोगानी, आशीष गुप्ता ओमी अहिरवार, सत्यवृत् त्रिपाठी गुड्डू तिवारी,श्रीमति रूक्मणी बर्मन, राजू शर्मा,श्री मृदुल द्विवेदी,श्रीमति सपना सरावगी, रजत जैन, श्रीराम पटेल, सौरभ अग्रवाल ललित जायसवाल,श्री विजय दुबे, मिट्ठू लाल जैन, दीपक तिवारी, सुमित जायसवाल पारस जैन रौनक खंडेलवाल,मनदीप पायल, गजेन्द्र राय, संजय कनकने, अभिषेक शर्मा, प्रदीप साहू, शुभम मिश्रा, शांतनु दत्ता, अशोक मखीजा, हीरा पोपटानी, सचिन जायसवाल, नवीन मोटवानी, बल्ली सोनी, शिब्बू साहू, सुरेन्द्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, सीमा श्रीवास्तव, बीना बैनर्जी,नितिन बिलैया , श्री शैलेन्द्र चनपुरिया मनोज तिवारी, श्रीमति शिल्पा जैन, श्रीमति कुक्कू मेघानी, मनीष त्रिसोलिया, अनुराग त्रिसोलिया, डब्बू रजक, अविनाश गुप्ता आदि भाजपा जनों की उपस्थिति रही।
आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी

