कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने मंगलवार को बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए मंडलम के नवनियुक्त अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर संगठन और अधिक गति देने विचार विमर्श किया।

कटनी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने मंगलवार को बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए मंडलम के नवनियुक्त अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर संगठन और अधिक गति देने विचार विमर्श किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बचैया मंडलम की बैठक ग्राम पंचायत स्तर पर संगठनात्मक विस्तार एवं गतिविधियों को सुचारू रूप देने के लिए बैठक लेकर समिति बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम स्तर पर बनाए जाने वाली कमेटियों में महिलाओं को उचित स्थान देते हुए युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी पंचायत स्तर के चुनाव में पार्टी के मंशानुरूप अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी तय करना भी सुनिश्चित है।जिसके लिए अभी से ग्राम पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की जरूरत है जिसमें मंडलम अध्यक्षों की अहम भूमिका रहेगी। बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, मंडलम अध्यक्ष नारायण पटेल, वरिष्ठ नेता राकेश राय, के एल राय, संजय जैन, संजय बैरागी, अनूप जैन,अनिल राय,रोहित राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे‌‌।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)