*शराब माफियाओं के नेटवर्क को पूर्णतः ध्वस्त करने पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में शराब माफियाओं की विरुद्ध कटनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

कटनी।शराब माफियाओं के नेटवर्क को पूर्णतः ध्वस्त करने पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में शराब माफियाओं की विरुद्ध कटनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के कारोबार में संलिप्त अपराधियों पर चला कटनी पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा ऑपरेशन शिकंजा” के तहत 356 लीटर अवैध देशी प्लेन/मसाला,58.5 लीटर अंग्रेजी शराब,56 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती लगभग 2,88,900 ₹ की शराब बरामद कार्यवाही के दौरान 105 शराब माफियाओं पर आबकारी एक्ट की धाराओं में 105 अपराध दर्ज पुलिस अधीक्षक द्वारा शराब माफियाओं के नेटवर्क को जिले से उखाड़ने हेतु ऑपरेशन शिकंजा का अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी तहत कटनी पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही का उद्देश्य कटनी जिले में नशे के कारोबार पर पूर्णतया प्रतिबंध एवं नशे को जड़ से उखाड़ने हेतु संलिप्त कारोबारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना है। ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में ,कटनी जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों, एवं उनकी टीमों द्वारा एक साथ संपूर्ण जिले में रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिसमें कार्यवाही के दौरान 105 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 105 प्रकरण दर्ज किए गए आरोपियों से कुल 356 लीटर अवैध देशी शराब,58.5 अंग्रेजी शराब, ,56 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जप्त अवैध शराब की कीमत 2,88,900 ₹आकी गई। उक्त कार्रवाई में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या विक्रय की सूचना हो, तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7587615946 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)