पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक ₹3 का इजाफा, वैश्विक ऊर्जा संकट का दिखा असर, चेक करें लेटेस्ट दाम।|

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक ₹3 का इजाफा, वैश्विक ऊर्जा संकट का दिखा असर, चेक करें लेटेस्ट दाम।| देश में शुक्रवार का दिन आम उपभोक्ताओं के लिए महंगाई की मार लेकर आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल को देखते हुए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही दिल्ली में सीएनजी के दामों में भी 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया है। नई दरें आज शाम 5 बजे से प्रभावी हो गई हैं।
Fuel Price Hike:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक ₹3 का इजाफा, वैश्विक ऊर्जा संकट का दिखा असर, चेक करें लेटेस्ट दाम
प्रमुख शहरों में तेल के नए दाम (प्रति लीटर)
शहर पेट्रोल (नया रेट) डीजल (नया रेट)
दिल्ली ₹97.77 (+3.00) ₹90.67 (+3.00)
मुंबई ₹106.68 (+3.14) ₹93.14 (+3.11)
कोलकाता ₹108.74 (+3.29) ₹95.13 (+3.11)
चेन्नई ₹103.67 (+2.83) ₹95.25 (+2.86)
CNG भी हुई महंगी
पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ गैस की कीमतों ने भी उपभोक्ताओं को परेशान किया है। दिल्ली में CNG की कीमतों में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को ही मुंबई (MMR) में भी सीएनजी के दाम ₹2 बढ़ाए गए थे, जिसके बाद अब राजधानी में भी इसका असर दिख रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)