जायंट्स सहेली कटनी ने अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया 

कटनी जायन्स सहेली कटनी ने अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस बड़े ही प्रेम और एकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक जरूरतमंद परिवार, जिनके सदस्य का एक्सीडेंट हो गया था, उनकी सहायता हेतु सभी सहेलियों ने एकजुट होकर धनराशि एकत्रित कर सहयोग प्रदान किया।सभी सहेलियों ने सदैव एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देने एवं सहयोग करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात सभी ने साथ मिलकर डिनर कर इस खुशी को साझा किया।इस पुनीत कार्य में विशेष योगदान रहा ग्रुप संस्थापक गीता जोशी फेडरेशन अध्यक्ष दीपिका शर्मा फेडरेशन यूनिट डायरेक्टर प्रिया श्रीवास्तव फेडरेशन ऑफिसर सुषमा गोस्वामी फेडरेशन सेक्रेटरी दीपाली गुप्ता अध्यक्ष मनीष गौतम प्रशासनिक संचालक अंजू सिंह वित्त संचालक सारिका सोनी उपाध्यक्ष अल्का वर्मा पूर्व अध्यक्ष रिली गुप्ता, कल्पना दुबे ममता विश्वकर्मा, मयंका चोपड़ा, रचना मिश्रा, शोभा गुप्ता, वाणी गट्टानी, बबली मिश्रा, किरण पुररेया , सुधा पांडे, लक्ष्मी विश्वकर्मा एवं समस्त सहेलियों का। सभी सहेलियों ने अपना अमूल्य योगदान देकर परिवार की सच्ची भावना को सार्थक किया।  एकता ही हमारी शक्ति है, सहयोग ही हमारी पहचान है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)