कटनी जिले में मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय है जो एक-दो मोबाइल नहीं बल्कि पूरी की पूरी मोबाइल दुकान ही साफ कर देते है। शहर में 2 दुकानों को लाखों के मोबाइल चोरी करने के बाद आज फिर मोबाइल चोर गिरोह ने सागर पुल स्थित माए मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए दुकान की शटर तोड़ दुकान में जा घुसे।- गनीमत रही कि सड़क में चहल पहल देखते हुए बदमाश बेरंग ही भाग निकले, हालांकि घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जहां 3 नकाबपोश शटर तोड़ते नजर आ रहे है। इसकी सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मोबाइल चोर गैंग पहुंचा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वीडियो से कर चोरों की तलाश में जुट गई है। यह कोई पहला मामला नहीं इससे पहले भी कोतवाली थाना क्षेत्र में भी चोरी गैंग ने मोबाइल चोर गैंग ने दुकान में घुस दुकान में रखे लाखों रुपए की मोबाइल चोरी कर फरार हो गए थे। जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। – मोहम्मद अलीम सिद्दीकी दुकान संचालक

