*शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बाबू जगजीवन राम एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में लाखों की लागत से नाली-नाला निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न महापौर श्रीमती सूरी, क्षेत्रीय पार्षदों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में निर्माण कार्यों का हुआ शुभारंभ*

कटनी– नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं वर्षा ऋतु के पूर्व बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार 21 मई को बाबू जगजीवन राम एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद फ़ामिदा आफ़ताब चोखे भाई एवं अर्चना विनीत जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुए। कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम अंतर्गत बाबू जगजीवन राम वार्ड स्थित जैन कॉलोनी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अंतर्गत मंगवाई कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर कुल लगभग 22 लाख रुपये की लागत से नाली एवं नाला निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो सकेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को वर्षा ऋतु के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को निरंतर गति देने के साथ नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाली एवं नाला निर्माण जैसे कार्य आमजन की दैनिक जरूरतों से सीधे जुड़े होते हैं और इनसे क्षेत्र में स्वच्छता एवं सुगम जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता एवं तय समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं, ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद आफताब चोखे भाई सहित प्रेमा रैकवार, आशिका निषाद, सुनीता ठाकुर, मिंता निषाद, संजना ठाकुर, अशोक तिवारी, कमल पांडे, अंकित कोरी, साहिल खान एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)