एन.के.जे. पुलिस द्वारा सक्रिय ड्रग कार्टेल नेटवर्क के दो अन्य आरोपी को उडिसा राज्य के जिला बरगढ एवं जिला बौध से किया गिरफ्तार

कटनी।एन.के.जे. पुलिस द्वारा सक्रिय ड्रग कार्टेल नेटवर्क के दो अन्य आरोपी को उडिसा राज्य के जिला बरगढ एवं जिला बौध से किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के कुशल निर्देशन एवं रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) के मार्ग दर्शन मे थाना एन.के.जे. प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व मे मिली सफलता। पुलिस मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) द्वारा अवैध मादक पदार्थ के संबंध मे सक्रिय ड्रग कार्टेल नेटवर्क की पहचान करने के साथ उनके नेटवर्क विश्लेषण/लिंकेज का पता लगाने को निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य मे दिनांक 14/05/2026 को डीजल सेड के पीछे पनहा तलाब के पास ग्राम हिरवारा मे दो व्यक्तियो रणजीत सिंह व दीपक लोधी दोनो निवासी दमोह को साड़ियो के अंदर पैकिंग कर ले जा रहे 16 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था । दोनो आरोपीगणो से मादक पदार्थ गांजा के संबंध मे कडाई से पूछताछ करने पर उडिसा राज्य के मामू उर्फ पंकज मेहर, प्रियवर्धन भोई नामक व्यक्ति से अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदना बताया । दोनो आरोपीगणो के मोबाइल से अवैध मादक पदार्थ गांजा के विक्रयकर्ताओ का नंबर प्राप्त किया गया । दोनो आरोपीगणो को माननीय न्यायालय कटनी पेश किया है । पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त दिशा निर्देशो मे अवैध मादक पदार्थो के वितरण एवं क्रय विक्रयकर्ताओ के नेटवर्क को उजागर करने हेतु , दोनो आरोपीगणो से दौरान पूछताछ के अवैध मादक पदार्थ गांजा का स्त्रोत उडिसा राज्य से जुडा होना पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना प्रभारी एन.के.जे. के नेतृत्व मे टीम बनाकर मामले से जुडे अन्य आरोपियो की धरपकड हेतु रवाना किया गया । जो टीम के द्वारा साइबर सेल कटनी की मदद से मुख्य आरोपियो के कब्जे से मिले मोबाइल नंबरो के माध्यम से कडी से कडी जोड कर मामले मे अन्य दो आरोपीगण मामू उर्फ पंकज मेहर को जिला बरगढ उडिसा व प्रियवर्धन भोई को जिला बौध उडिसा से अलग अलग स्थानो से स्थानीय पुलिस की मदद से सूझबूझ का परिचय देते हुए गिरफ्तार कर कटनी लाया गया । आरोपिगणो के विरुध्द वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस हिरासत मे लिया गया है। प्रकरण मे गांजा स्त्रोत के संबंध मे उपरोक्त गिरफ्तार शुदा आरोपीगणो से पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी मामू उर्फ पंकज मेहर पिता केत्रवासी मेहर उम्र 50 साल निवासी राबनगुडा, बारापली जिला बरगढ (उडिसा) प्रियवर्धन भोई पिता दमोदर भोई निवासी कुरुकुपा थाना घंटा पारा जिला बौध उड़िसा सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, उप.निरी. सुयश पाण्डेय, उप.निरी. नरेश झारिया, प्र.आर. रमेश सिंह, आर. अर्पित पटेल, आर. विजय राणा, आर. अमित श्रीपाल, आर. विनोद मार्को, आर. नरेन्द्र टेकाम,आर ओम शिव तिवारी ,सैनिक प्रेमलाल की सराहनीय भूमिका रही ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)