*निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने मसुरहा वार्ड एवं जालपा देवी वार्ड में निर्मित संयुक्त सी सी सड़क का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी मसुरहा वार्ड एवं जालपा देवी वार्ड के क्षेत्रीय नागरिकों की शिकायत पर श्री पाठक ने किया निरीक्षण*

कटनी। निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने पार्षद साथियों के साथ मसूरहा वार्ड एवं जलपा देवी वार्ड में हुए संयुक्त सीसी रोड निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताएं सामने आने पर निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने नाराजगी व्यक्त की। मसुरहा वार्ड एवं जलपा देवी वार्ड के क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा सड़क निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं होने की शिकायत निगम अध्यक्ष मनीष पाठक से की थी।निरीक्षण में पाया गया कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हुए अभी केवल एक सप्ताह का समय ही व्यतीत हुआ है, इसके बावजूद सड़क की सतह उखड़ने लगी है तथा सड़क से रेत और सीमेंट बाहर निकल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने पर निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को तत्काल सड़क का पुनः गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कराने के निर्देश दिए।निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं है । श्री पाठक ने कहा कि विकास कार्य केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि वर्षों तक जनता को सुविधा देने के उद्देश्य से किए जाते हैं।श्री पाठक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थल पर उपस्थित अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की सतत निगरानी न होने के कारण इस प्रकार की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। श्री पाठक ने निर्देशित किया कि भविष्य में प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद उसकी गुणवत्ता का गंभीरता से परीक्षण किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर और टिकाऊ सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने उपस्थित नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि नगर विकास के प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कटनी शहर के विकास में जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है और उस विश्वास को बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।निरीक्षण के दौरान सर्वश्री जिला योजना समिति सदस्य एवं पार्षद शशिकांत तिवारी, पार्षद ओमप्रकाश ‘बल्ली’ सोनी, अवकाश जायसवाल, सोनू बहरे, अज्जू सोनी, नगर पालिक निगम कटनी के प्रभारी कार्यपालन यंत्री आसित खरे, प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह, नितिन गौतम, गुड्डा दुबे, टेकचंद जैन, लवी सुहाने सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)